क्या आपने कभी notice किया है कि तेल कढ़ाई में ज़्यादा टिकता नहीं है? बर्तनों में तेल गरम करते ही सारा तेल उड़ जाता है। अगर ऐसा होता है, तो इसका सबसे बड़ा कारण हो सकता है कि आपका cooking oil सही नहीं है।
आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और आप इसे कैसे solve कर सकते हैं।
1. तेल की quality का असर
अगर आपका cooking oil पुराना हो या उसमें मिलावट हो, तो वो न तो कढ़ाई में टिकता है और न ही अच्छी तरह से खाना पकाता है। हर तेल की shelf life 9 महीने की होती है। Shelf life से ज़्यादा तेल इस्तेमाल करने से तेल धुआँ छोड़ने लगता है। तेल कितनी भी अच्छी quality का क्यों न हो, लेकिन अगर वह पुराना हो जाए तो उसकी cooking oil quality खराब हो जाती है।
2. Smoke Point
हर तेल का एक smoke point होता है। यह cooking oil का वह तापमान होता है, जिस पर तेल गरम होना शुरू कर देता है। अगर तेल का smoke point cross हो जाए, तो वह टूटने (break down) लग जाता है। इस smoke point के बाद अगर तेल को और गरम किया जाए, तो वह ज़्यादा धुआँ देने लगता है और बर्तनों से जल्दी गायब हो जाता है।
Smoke point cross होने पर तेल जलने भी लगता है।
3. Tel ko बार-बार इस्तेमाल करना
Cooking oil को बार-बार गरम करने से तेल खराब हो जाता है और ऐसी स्थिति में तेल गरम होते ही जलने लगता है। इसके अलावा, तेल को reheat करने से उसके nutrition खत्म हो जाते हैं और वह सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो जाता है।
Cooking oil quality को अच्छा बनाए रखने के लिए उसे बार-बार इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
कुछ आसान Tips
- हमेशा ताज़ा तेल (fresh oil) इस्तेमाल करें
तेल की shelf life (लगभग 9 महीने) का ध्यान रखें। बोतल खुलने के बाद तेल को ज्यादा समय तक रखने से उसकी quality खराब हो जाती है। पुराना तेल जल्दी smoke करने लगता है और कढ़ाई में टिकता नहीं।
- सही तेल का चुनाव करें
हर तरह की cooking के लिए अलग तेल होता है।
- Fry करने के लिए high smoke point वाले तेल (जैसे soyabean और sunflower) का इस्तेमाल करें।
- Low smoke point वाले तेल को तेज़ आंच पर न पकाएं I
- आंच बहुत तेज़ न रखें
कढ़ाई को बहुत ज्यादा गर्म करने से तेल का smoke point जल्दी cross हो जाता है। हमेशा medium आंच पर तेल गरम करें ताकि तेल जले नहीं और ज़्यादा देर तक टिके।
- तेल को सही तरीके से store करें
तेल को हमेशा धूप और गर्मी से दूर रखें और ढक्कन सही तरीके से बंद करके रखें I तेल को गैस stove के पास रखने से भी cooking oil quality खराब हो जाती है।
- बार-बार तेल इस्तेमाल ना करें
एक ही तेल को बार-बार तलने के लिए इस्तेमाल करने से उसका smoke point कम हो जाता है। ऐसा तेल जल्दी जलता है और कढ़ाई में टिकता नहीं।
- अगर आपको ये tips पसंद आए, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर share करें I











